जाखणीधार विकास खंड के रादूधार इंटर कालेज के लापता दोनों छात्र बीती रात को सकुशल घर लौट आए हैं। छात्रों के घर आने पर परिजनों और राजस्व पुलिस ने राहत की सांस ली।
शनिवार सुबह 6 बजे गौरव सिंह परमार (14) पुत्र विक्रम सिंह परमार ग्राम खांड, मोहित भट्ट (15) पुत्र मनोहरी लाल भट्ट ग्राम मल्याकोट घर से घूमने के लिए निकले थे, लेकिन जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने ढूंढ खोज की।
ट्रक चालक ने देखा
कामयाबी नहीं मिलने पर परिजनों की ओर से जाखणीधार तहसील में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शनिवार शाम 8 बजे उनके गांव के एक ट्रक चालक ने उन्हें बीपुरम में घूमता हुआ देखा।
ट्रक चालक उन्हें अपने साथ घर ले गया। जाखणीधार के तहसीलदार शंकर लाल ने बताया कि दोनों छात्र रात 9 बजे घर पहुंच गए हैं।