फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: मंत्री जोशी ने पंतवाड़ी में खेत बचाओ अभियान शुरू किया

Mon, 08 Jun 2026 07:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान की खुशहाली, फसल उन्नति और राज्य की समृद्धि अभियान का उद्देश्य
विज्ञापन


नैनबाग(टिहरी)। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने नैनबाग के पंतवाड़ी बाडांसारी गांव में खेत बचाओ अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य किसान की खुशहाली, फसल की उन्नति, राज्य की समृद्धि और मृदा को बचाना है।

कैबिनेट मंत्री ने अभियान के दौरान पॉवर वीडर से खेत की जुताई करते हुए किसानों के साथ खेती और बागवानी के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने किसानों की घेरबाड़, सड़क सहित कई अन्य मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया। कहा कि पूरे राज्य की समस्त न्याय पंचायतों में यह अभियान को शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन

पंतवाड़ी क्षेत्र के किसानों की सुविधा के लिए कृषि मंत्री ने करीब दो किलोमीटर सड़क निर्माण घोषणा की। सड़क बनने से किसानों को कृषि उत्पादों को परिवहन की सुविधा मिलेगी। धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने किसानों को पारंपरिक खेती की ओर लौटने और प्राकृतिक खेती से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी ने बताया कि भारत सरकार के कृषि मंत्रालय से एक जून से 30 जून तक देशव्यापी खेत बचाओ अभियान चला जा रहा है। कृषि वैज्ञानिकों ने डॉ़ आलोक येवले ने किसानों को कृषि तकनीकों की जानकारी दी। उधर कैबिनेट मंत्री जोशी ने गत वर्ष की आपदा में क्षतिग्रस्त देहरादून-मसूरी एनएच 707 ए गस्ती बैंड और कैम्पटी-चंबा मार्ग पर चल रहे मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सीडीओ वरूणा अग्रवाल, जौनपुर प्रधान संगठन के अध्यक्ष प्रदीपक कवि, जौनपुर ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार, सुभाष रमोला, रामदयाल शाह, राजेश सजवाण, बलवीर रावत, सूपा सिंह पंवार, सुनील सिंह, सरदार हनुंमती, सुनील सेमवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें