फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन करने पर लाखों का जुर्माना लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
धनोल्टी तहसील प्रशासन ने जौनपुर ब्लाक के ग्राम दाबला क्षेत्र में अगलाड़ नदी पर अवैध रूप से खनन करने पर खनन पट्टा धारक, तीन डंपर और एक यूटीलिटी चालक पर जुर्माना लगाने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

तहसीलदार मंजु राजपूत ने बताया कि बुधवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान अगलाड़ नदी पर कुछ लोग खनन पट्टे की आड़ में जेसीबी से नदी में अवैध खनन करते पाए गए। नदी में अवैध रूप से रेत-बजरी का भंडारण भी पाया गया। तहसीलदार ने बताया कि खनन कर रही पट्टे धारक कैलाश रावत की जेसीबी को सील कर रायल्टी के रूप में दो लाख, तीन डंपर पर 30-30 हजार और एक यूटीलिटी पर 5973 रुपये की रॉयल्टी वसूलने की संस्तुति की गई है। उन्होंने बताया कि नदी में अवैध रूप से रेत का भंडारण करने पर भी कुंडी गांव के तीन लोगों पर जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि भरत सिंह पर दो लाख 72 हजार 938, मुकेश सिंह तीन लाख 36 हजार 150 रुपये और संदीप सिंह पर दो लाख 38 हजार 900 रुपये रॉयल्टी/जुर्माना वसूलने की डीएम को संस्तुति भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें