फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक पैकेज देने की मांग को लेकर बोट संचालक बैठे उपवास पर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के कारण टिहरी झील में ठप पड़े बोट संचालकों ने सरकार से आर्थिक पैकेज देेने की गुहार लगाई। श्री गंगा भागीरथी बोट यूनियन से जुड़े लोग मांग के समर्थन में बुधवार को झील किनारे कोटी कालोनी में सांकेतिक उपवास पर बैठे रहे। कहा कि वह लंबे समय से टिहरी विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण (टाडा) से बोट मालिकों से हर साल लिए जाने वाले 60 हजार के सालाना शुल्क को माफ करने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी है।
विज्ञापन

बोट संचालकों का कहना है कि कोरोना के कारण पर्यटन व्यवसाय चौपट हो गया है। एक मई से बोटिंग पूरी तरह से बंद है। इससे पहले भी जनवरी से अप्रैल तक बोटिंग गतिविधियां न्यूनतम रही है। ऐसे में वे बैंक ऋण की किश्त और ऑपरेटरों का मानदेय भी नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने प्रत्येक बोट मालिका से सालाना लिए जाने वाले 60 हजार के शुल्क को माफ करने, हर माह प्रत्येक बोट मालिक को 15 हजार और ऑपरेटर को 10 हजार प्रतिपूर्ति देने की मांग की है। उपवास पर यूनियन के संरक्षक कुलदीप पंवार, अध्यक्ष लखवीर चौहान, प्रवीण रावत, वीरेंद्र सिंह नेगी, अजय बहुगुणा, मनीष नेगी, अजय राणा, प्रदीप पंवार, ललित कुमार, परशुराम नौटियाल, प्रशांत रावत, नरेंद्र जोशी, प्रदीप भंडारी, रणबीर महल, धनवीर रावत बैठे रहे।
टैक्सी संचालकों का दो साल का टैक्स माफ करे सरकार
चंबा (टिहरी)। दो साल का टैक्स माफ करने सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर चंबा टैक्सी स्टैंड पर चंबा-नई टिहरी टैक्सी वेलफेयर एसोसिएशन ने सांकेतिक प्रदर्शन किया। टैक्सी यूनियन के संरक्षक बलवीर सिंह पुंडीर ने कहा कि कोरोना संक्रमण से परिवहन व्यवसाय सबसे अधिक प्रभावित हुआ है, जिससे जीप-टैक्सी संचालक गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया। उन्होंने सरकार से टैक्सी संचालकों का दो साल का टैक्स माफ करने, वाहनों की आयु सीमा को दो साल बढ़ाने, इंश्योरेंस की समय सीमा में बढ़ोत्तरी करने, बैंक और निजी फाइनेंस से खरीदे गए वाहनों पर ब्याज का टैक्स माफ करने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों में यूनियन के सचिव अनिल बेलवाल, राजेश रावत, मनोहर उनियाल, गोविंद तड़ियाल, कुंदन पंवार, राजवीर नेगी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें