फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: वाटर स्पोर्ट्स शो कर पर्यटकों को दिया सुरक्षित पर्यटन का संदेश

Wed, 05 Nov 2025 04:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जेट स्की, स्पीड बोट, बनाना राइडिंग, पैरासेलिंग कर दिखाए करतब
विज्ञापन

नई टिहरी। राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के उपलक्ष्य में टिहरी झील में वाटर स्पोर्ट्स शो का आयोजन किया गया। आईटीबीपी के जवानों, नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों और स्थानीय प्रशिक्षित युवाओं ने झील में साहसिक करतबों का प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जेट स्की, स्पीड बोट, बनाना राइडिंग, पैरासेलिंग और फ्लाई बोर्ड की रोमांचक गतिविधियां की।
जिला पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा ने बताया कि राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष पर विभाग जिले में विशेष गतिविधियां आयोजित कर रहा है। स्वच्छता अभियान, पर्यटन गोष्ठियां, एरो स्पोर्ट्स प्रदर्शन, वाटर स्पोर्ट्स शो और एमटीबी साइकिल रैली कार्यक्रम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों में उत्तराखंड ने पर्यटन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।
विज्ञापन

टिहरी झील साहसिक पर्यटन का नया हब बनकर उभरी है। साहसिक गतिविधियों के साथ स्वच्छता और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। श्री गंगा भागीरथी बोट यूनियन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि टिहरी झील साहसिक पर्यटन के मानचित्र पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रही है।
विज्ञापन

उन्होंने सुझाव दिया कि पर्यटन विभाग और टिहरी विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (टाडा) को झील क्षेत्र में और अधिक पर्यटन सुविधाएं विकसित करनी चाहिए। पर्यटन विभाग की ओर से प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बोट यूनियन के सचिव मनीष रावत, उपाध्यक्ष नीरज कोषाध्यक्ष, अनूप पंवार, सुरेश पैन्यूली, सुमेर रावत, मनोज बिजल्वाण, उम्मेद सिंह राणा, गीता चौहान, दर्मियान सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें