फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: शहीद नागेंद्र सकलानी व मोलू भरदारी को किया याद

Sun, 12 Jan 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीदों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि
विज्ञापन

चंबा / नई टिहरी। अमर शहीद नागेंद्र सकलानी और मोलू भरदारी के शहादत दिवस पर उनके पैतृक गांव पुजार गांव सकलाना में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शहीदों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर टिहरी जनक्रांति में उनके योगदान को याद किया गया।
जौनपुर ब्लॉक के पुजारगांव में आयोजित कार्यक्रम में शहीद नागेंद्र सकलानी और मोलू भरदारी का भावपूर्ण स्मरण किया गया। शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। सीपीआई के राज्य सचिव जगदीश कुलियाल ने कहा कि दोनों महान क्रांतिकारियों ने टिहरी से राजशाही का खात्मा करने के लिए अपना जीवन दांव पर लगाकर टिहरी को स्वतंत्र कराया। कहा कि युवा उनकी कुर्बानी को भूलती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि भाकपा जनता के बीच जाकर उनके बलिदान को याद दिलाएगी। जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर शहीद सकलानी और भरदारी को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर मेला समिति के अध्यक्ष गंभीर सिंह नेगी, ऋषिराम सेमवाल, संतोष सकलानी, मनोहर लाल सकलानी, वीरेंद्र भट्ट, भाकपा के जिला सचिव जयप्रकाश पांडेय, विनोद सेमल्टी, विनोद ध्यानी, इसरार अहमद फारूखी, विक्रम पुंडीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें