फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: शहीद स्मारकों को है सुधारीकरण का इंतजार

Mon, 09 Nov 2026 06:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जिस उत्तराखंड राज्य के लिए आंदोलनकारियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, उसी राज्य के लिए शहादत देने वाले प्रतापनगर के दो आंदोलनकारियों के स्मारक बदहाली का दंश झेल रहे हैं।
विज्ञापन

धारकोट गांव निवासी शहीद राजेश नेगी और बंगद्वारा गांव की शहीद हंसा धनाई की स्मृति में बनाए गए स्मारकों की हालत जर्जर हो चुकी है। स्मारक का रंग उखड़ गया और मूर्तियां टूटने लगी हैं। देखरेख और सुधारीकरण के अभाव में शहीदों की स्मृतियां उपेक्षित होने पर स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताते हुए जल्द स्मारकों का पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण कराने की मांग की है।
राज्य आंदोलन के दौरान धारकोट गांव के राजेश नेगी मुजफ्फरनगर कांड और बंगद्वारा गांव की हंसा धनाई मसूरी गोलीकांड में शहीद हो गई थी। उनकी स्मृति को संजोने के लिए दोनों गांवों में स्मारक बनाए गए थे लेकिन समय के साथ उचित देखरेख नहीं होने से इनकी हालत खराब हो गई है। धारकोट के पूर्व प्रधान गंभीर सिंह नेगी ने बताया कि दोनों स्मारकों की स्थिति खराब है।
विज्ञापन

धारकोट में स्मारक के मरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए ब्लॉक कार्यालय जाखणीधार से जिला कार्यालय को करीब 6.90 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है, लेकिन धनराशि स्वीकृत नहीं मिली। उन्होंने शहीदों की स्मृतियों को सम्मानपूर्वक संजोने के लिए स्मारकों का सुधारीकरण की मांग की है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला ने शासन-प्रशासन से दोनों स्मारकों की हालत सुधारने की मांग की है।
बीडीओ रोशन लाल ने बताया कि शहीद राजेश नेगी के स्मारक के पुनर्निर्माण का करीब 6.90 लाख रुपये का प्रस्ताव डीएम कार्यालय को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कराया जाएगा।


धारकोट के रजाखेत में राजेश नेगी की स्मृति में द्वार बनाया गया है। कंगसाली में शहीद हंसा धनाई स्मृति द्वार बनाया जा रहा हैं। हंसा धनाई स्मारक सुधाीकरण के लिए विधायक निधि से धनराशि जारी की गई है। जल्द ही स्मारकों का सौंदर्यीकरण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

- विक्रम सिंह नेगी, विधायक प्रतापनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें