नई टिहरी। मेडिकल कॉलेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर बौराड़ी के गणेश चौक में धरना, क्रमिक अनशन और सत्याग्रह आंदोलन जारी रहा।
धरने पर बैठक नागरिक मंच के अध्यक्ष सुंदर लाल उनियाल, गायत्री परिवार से जुड़े कृष्णा केसी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को विगत 3 माह से बौराड़ी में आंदोलन किया जा रहा है लेकिन सरकार जनहित से जुड़ी इस मांग पर अब तक कोई सकारात्मक निर्णय नहीं ले पाई है, जिससे समिति के साथ स्थानीय लोगों में भी आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
जल्द ही मामले को सरकार कोई सकारात्मक फैसला नहीं लेती है। 12 नवंबर से समिति के निर्णय के अनुसार अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की शुरू करने के साथ आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मेडिकल कॉलेज के मामले में जनता की भावनाओं के अनुरूप सकारात्मक कार्यवाही की मांग की है।
वहीं पूर्व जिला पंचायत सदस्य जीत राम भट्ट का सत्याग्रही आंदोलन 100 वें दिन जारी रहा। इस मौके पर डॉ़ उम्मेद सिंह नेगी, किशोर लाल चमोली, भरत सिंह रावत, कुंवर सिंह सजवाण, त्रिलोक चंद रमोला, राजेंद्र प्रसाद पैन्यूली, शिवराज सजवाण, टीकम सिंह चौहान, लखवीर चौहान, भगवान देई तोपवाल, भगवान सिंह रावत आदि मौजूद थे।