फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: प्रभारी प्रधानाचार्यों के भरोसे जौनपुर के कई इंटर कॉलेज

Thu, 29 Oct 2026 05:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

थत्यूड़ (टिहरी)।
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज थत्यूड़ समेत क्षेत्र के कई अन्य इंटर कॉलेज प्रभारी प्रधानाचार्यों के भरोसे संचालित हो रहे हैं, जिससे विद्यालयों की व्यवस्था और छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
जौनपुर ब्लॉक के जीजीआईसी थत्यूड, जीआईसी थत्यूड़ में विगत 3 वर्षों से स्थाई प्रधानाचार्यों के पद रिक्त पड़े हैं। इसके अलावा विकासखंड के जीआईसी रौतू की बेली, भवान, कटाल, मथलाऊ, बंगशील, क्यारी कैंपटी, धनौल्टी सहित कई अन्य विद्यालयों में स्थाई प्रधानाचार्य के पद लंबे समय रिक्त हैं।
विज्ञापन

जौनपुर ब्लॉक के पूर्व प्रमुख महिपाल सिंह रावत, अभिभावक संघ के अध्यक्ष बलवीर सिंह रावत, हरिओम रावत, ओम प्रकाश गौड़, हरिभजन पंवार का कहना है कि क्षेत्र के कई ऐसे विद्यालय हैं जहां वर्षों से प्रधानाचार्य नहीं हैं।
विद्यालयों में स्थाई प्रधानाचार्यों की मांग को लेकर अभिभावक ने कई बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों से बात की है, बावजूद प्रधानाचार्यों की तैनाती नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा के लिए कुछ ही महीनों का समय शेष है, ऐसे में विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था कैसे सुधरेगी। उन्होंने शासन-प्रशासन से अति शीघ्र क्षेत्र के विद्यालयों में स्थाई प्रधानाचार्यों की तैनाती करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

इनका क्या है कहना
जौनपुर क्षेत्र के विद्यालयों में स्थाई प्रधानाचार्यों की नियुक्ति के लिए विभाग के उच्चाधिकारियों को पूर्व में पत्र भेजकर अवगत करवाया गया है। शासन स्तर पर स्थाई प्रधानाचार्यों की नियुक्ति होनी है। उनके पास भी जौनपुर और भिलंगना ब्लॉक के बीईओ का प्रभार होने के कारण एक जगह पूरा समय नहीं दे पा रहे हैं।
सुनील कार्की, खंड शिक्षा अधिकारी जौनपुर।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें