फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक बनकर चुराया मंगलसूत्र, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य बाजार थत्यूड़ में एक ज्वैलर्स की दुकान से चोर मंगलसूत्र चुरा ले गया। मंगलसूत्र चोरी होने का पता ज्वैलर्स को दूसरे दिन सीसीटीवी फुटेज देखने पर चला। पुलिस ने आरोपी रुड़की निवासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

22 जुलाई को एक कारपेंटर ग्राहक बनकर प्रिंस ज्वैलर्स की दुकान पर पहुंचा। उसने दुकानदार मनवीर रावत को कुछ ज्वैलरी दिखाने को कहा। ज्वैलरी देखने के बाद वह लौट गया। अगले दिन 23 जुलाई को दुकानदार को तैयार मंगलसूत्र ग्राहक को देना था। जब मंगलसूत्र नहीं मिला तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में कारपेंटर परवेज आलम निवासी रुड़की मंगलसूत्र को जेब में रखते हुए दिखाई दिया। थाना पहुंचकर दुकानदार ने मंगलसूत्र चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की गई। शुक्रवार रात को आरोपी परवेज आलम को ग्रीन पार्क कॉलोनी रामनगर चुंगी रुड़की से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से चोरी का मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया गया। न्यायालय के आदेश पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें