ऑल सेंटस कान्वेंट स्कूल में बृहस्पतिवार को मैनेजमेंट डे धूमधाम के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। यूकेजी के छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे से करते हैं प्यार हम, एक-दूसरे के लिए तैयार हैं हम... कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी।
कक्षा एक के छात्रों ने तारे आसमान के धरती पर किसने उतारे गीत की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भाव विभोर किया। इस मौके पर फादर जोस वर्गीज, प्रधानाचार्य सिस्टर सोनी, सिस्टर विजिल, मोहिनी सेठी, लाजवंति, विक्रम कठैत, अनिल बिष्ट, सोमने मुखर्जी, भागवत रैतेला, सुनैना नेगी, वंदना शर्मा, लक्ष्मी रावत, शकुंतला काला आदि उपस्थित थे।