फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालय को श्रीदेव सुमन विवि का परिसर बनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ की सात सूत्री मांग को लेकर एबीवीपी से जुड़े छात्र नेताओं ने क्रमिक अनशन शुरू किया । उन्होंने कहा कि समस्याओं के निराकरण की लंबे समय से मांग की जा रही है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिए जाने से उन्हें आंदोलन का सहारा लेना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही समस्याओं का निराकरण नहीं किया जाता है, तो आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

महाविद्यालय परिसर में क्रमिक अनशन शुरू करते हुए छात्र संघ अध्यक्ष विपुल रांगड़ और छात्र नेता अंकित पंवार ने कहा कि महाविद्यालय को श्रीदेव सुमन विवि का परिसर बनाने, एमए में अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, इतिहास, होमसाइंस, भूगोल और संस्कृत विषय खोलने की मांग की जा रही है। छात्र नेताओं ने कालेज में एनसीसी की स्वीकृति देने, ग्रीन हाउस का निर्माण और बहुउद्देशीय भवन बनाने की मांग भी की है। उन्होंने कहा कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। आंदोलन को प्रमोद बेलवाल, अजीत, ममता बेलवाल, प्रदीप, सौरभ, विनोद, अंबिका, नीतू, रमिता, विनोद और अनिल आदि छात्र-छात्राओं ने समर्थन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें