फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड की ऑनलाइन प्रवेश काउंसिलिंग आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय बादशाहीथौल के बीएड सत्र 2019-21 की ऑनलाइन प्रवेश काउंसिलिंग आज शनिवार से शुरू होगी। नौ अगस्त को छात्रों को विकल्प के आधार पर संस्थान आवंटित किए जाएंगे, जबकि विवि की बीए, बीएससी, बीएड (इंटीग्रेटेड) चार वर्षीय कोर्स की प्रवेश परीक्षा 28 जुलाई को देहरादून में संपन्न होगी।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालयों और स्ववित्त पोषित बीएड कालेजों में दो वर्षीय बीएड में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग शनिवार से शुरू होगी, जबकि चार अगस्त तक शुल्क ऑनलाइन जमा होगा। छह अगस्त तक छात्र-छात्राएं विकल्प अंकित कर सकेंगे। नौ अगस्त को विकल्पों के आधार पर कालेज आवंटित होंगे। 19 अगस्त तक कालेजों को प्रवेश संबंधी सूचना विवि को देनी होगी। विवि के कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल हो चुके छात्र-छात्राएं निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। प्रवेश संबंधी जानकारी विवि की वेबसाइट पर देखी जा सकती है। दूसरी ओर, विवि से संबद्ध निजी स्ववित्त पोषित संस्थान पेसल बीड कालेज आफ इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी देहरादून में सत्र 2019 से 2023 के लिए बीए, बीएससी, बीएड (इंटीग्रेटेड) चार वर्षीय कोर्स की 100 सीटों की प्रवेश परीक्षा 28 जुलाई रविवार को सुबह 10 से 12 बजे तक सनराइज एकेडमी देहरादून में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें