राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष अमीलाल वाल्मीकि ने सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनी। उन्होंने पालिका अधिकारियों को पर्यावरण मित्रों के ईएसआई कार्ड बनाने के निर्देश दिए।
बुधवार को नगर पालिका सभागार में निकाय, जिला पंचायत, समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुए सफाई कर्मचारी आयोग केे अध्यक्ष अमीलाल ने अधिकारियों को विभागों में सफाई कर्मियों के रिक्त पदों की सूची आयोग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पालिका के ईओ राजेंद्र सजवाण ने बताया कि सफाई कर्मियों को सुरक्षा उपकरण, कोरोनाकाल में पीपीई किट, ग्लब्स, सेनिटाइजर, फेस शील्ड उपलब्ध कराए गए हैं। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम पंवार, ईओ डीपी भट्ट, जयपाल वाल्मीकि, राजकुमार, रविंद्र बिल्ला, सुमित कांगड़ा, विकास, कुलदीप, भारती, राहुल, विनोद चमोली और टीकाराम रतूड़ी आदि मौजूद थे।