छमुंड के पास जंगल में एक गुलदार के शावक का शव मिला है। बुधवार सुबह नौ बजे ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग ने शव को कब्जे में लिया। रेंज अधिकारी आशीष डिमरी ने बताया कि करीब 11 माह के शावक के गले में डेढ़ इंच गहरा दांत का घाव था, जिससे स्पष्ट है कि किसी नर गुलदार ने शावक को मारा होगा।