फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: सामूहिक लोकनृत्य में महिला मंगल दल मैड़ गांव जीता

Tue, 29 Oct 2024 06:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। युवा कल्याण विभाग की पहल पर जौनपुर ब्लॉक के युवा महोत्सव में प्रतिभागियों ने लोकगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। सामूहिक लोकनृत्य प्रतियोगिता में महिला मंगल दल मैड़ गांव प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर थत्यूड़ द्वितीय व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज थत्यूड़ तीसरे स्थान पर रहा। महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से आयोजित ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव का ब्लॉक प्रमुख सीता रावत और भाजपा मंडल अध्यक्ष पृथ्वी सिंह रावत ने दीप जलाकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि युवा कल्याण विभाग ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के प्रत्येक वर्ष युवा महोत्सव सहित खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है।
भाषण प्रतियोगिता में आशीष पोखिरियाल, वर्तिका नौटियाल, अर्चना चखवाण, एकल लोकगीत में साक्षी, केशव नौटियाल, अंबिका सकलानी क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। स्थानीय एकल नृत्य में वैष्णवी, मयंक, शालिनी, फोटोग्राफी में वैष्णवी, आयुषी और शिवांश सजवाण क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रही।
विज्ञापन

क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि महोत्सव में पहले स्थान पर आने वाली टीमें और प्रतिभागी जिला स्तरीय युवा कल्याण महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी अर्जुन सिंह रावत, हरिभजन पंवार, प्रधानाचार्य उषा मेहरा, सहायक समाज कल्याण अधिकारी नवीन रावत, संजय, अर्जुन, हिमांशु जौनपुरी, सुनील सजवाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें