फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: मदननेगी और नरेंद्रनगर को करना होगा केवि के लिए नए सत्र का इंतजार

Tue, 11 Nov 2025 04:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
भवन निर्माण के लिए जमीन तलाशना बनी सबसे बड़ी चुनौती
विज्ञापन

नई टिहरी। टिहरी जिले के मदननेगी और नरेंद्रनगर में स्वीकृत केंद्रीय विद्यालयों का संचालन अब नए शैक्षणिक सत्र अप्रैल 2026 से ही संभव हो पाएगा। दरअसल दोनों स्थानों पर केंद्रीय विद्यालयों के लिए वैकल्पिक भवन और भूमि की व्यवस्था पूरी नहीं हो पाई है। इससे अभिभावकों को अपने बच्चों के प्रवेश के लिए एक और वर्ष इंतजार करना पड़ेगा।
केंद्र सरकार ने गत वर्ष टिहरी जिले के बांध प्रभावित क्षेत्र मदननेगी और नरेंद्रनगर में नए केंद्रीय विद्यालय खोलने को मंजूरी दी थी। भवन निर्माण के लिए 37.44 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई थी। सत्र 2025 से दोनों स्थानों पर केंद्रीय विद्यालयों में कक्षाएं शुरू करने का लक्ष्य तय किया गया था लेकिन विद्यालय संचालन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत भवनों का अभाव आड़े आने से संचालन शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने मदननेगी में डायट के पुराने भवन में संचालन की योजना थी। इसी तरह नरेंद्रनगर में राजकीय इंटर कॉलेज के पुराने भवन को अस्थायी रूप से उपयोग में लाने की योजना बनी थी लेकिन दोनों ही भवनों में आवश्यक मरम्मत, फर्नीचर, कक्ष और सुरक्षा सुविधाओं का अभाव होने के कारण विद्यालय संचालन संभव नहीं हो सका। डीएम की ओर से विद्यालय भवन निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चिह्नित करने की जिम्मेदारी एसडीएम को सौंपी गई है।
विज्ञापन



केंद्रीय विद्यालय के लिए मदननेगी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया है। यहां पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। वहां सिडकुल की कुछ भूमि बीच में आ रही है जिसका अनापत्ति प्रमाणपत्र लेने की प्रक्रिया चल रही है। भूमि का चयन अंतिम चरण में है। नरेंद्रनगर में भी राजस्व विभाग ने उपयुक्त स्थानों का सर्वे शुरू कर दिया है। भूमि चयन और अनुमोदन की प्रक्रिया को इस वर्ष के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा ताकि सत्र 2026 से पहले निर्माण कार्य प्रारंभ हो सके।
-अवधेश कुमार सिंह, एडीएम टिहरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें