फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमए हिंदी विषय पाठ्यक्रम में शामिल होगा श्रीदेव सुमन का जीवनवृत्त

विज्ञापन
श्रीदेव सुमन विवि में आयोजित व्याख्यान माला में मौजूद अधिकारी-कर्मचारी व छात्र-छात्राएं। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन की शहादत दिवस पर श्रीदेव सुमन विवि की पहल पर व्याख्यान माला आयोजित की गई। विवि प्रशासन ने एमए हिंदी विषय के पाठ्यक्रम में श्रीदेव सुमन के जीवनवृत्त को अपने पाठ्यक्रमों में शामिल करने का निर्णय लिया। टिहरी रियासत और सुमन की जनक्रांति पर विवि शोध करेगा। इस दौरान उच्च शिक्षा और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 13 लोगों को विवि की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विवि में आयोजित व्याख्यान माला में मुख्य अतिथि रूसा के सलाहकार और गढ़वाल विवि के पूर्व कुलपति प्रो. एमएसएम रावत ने कहा कि प्रत्येक युवा को देश और समाज के लिए कुछ करने को श्रीदेव सुमन से प्रेरणा लेनी चाहिए। मुख्य वक्ता विजय जड़धारी ने कहा कि सुमन के कार्यों और बलिदान पर शोध न होना चिंता का विषय है। प्रो. जेपी पचौरी, प्रो. एसएस रावत, प्रो. एससी पुरोहित, दिनेश प्रसाद उनियाल ने कहा कि समय के अनुकूल सामाजिक कुरीतियों के निराकरण का प्रयास निरंतर सभी को करना चाहिए। विवि के कुलपति डा. यूएस रावत ने श्रीदेव सुमन के जीवन परिचय और विवि की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एमए हिंदी विषय पाठ्यक्रमों में श्रीदेव सुमन के जीवनवृत्त को विवि अपने पाठ्यक्रम में शामिल करेगा। टिहरी रियासत और सुमन की जनक्रांति पर विवि शोध करेगा। सितंबर माह में इस विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इस मौके पर वित्त अधिकारी स्मृति खंडूरी, कुलसचिव दिनेश चंद्रा, सहायक परीक्षा नियंत्रक डा. हेमंत बिष्ट, डा. बीएल आर्य, डा. आरएस चौहान, एसडी नौटियाल, जेएस बिष्ट, कुलदीप नेगी, शक्ति जोशी, इंद्र सिंह नेगी, संजय बहुगुणा आदि उपस्थित रहे। संचालन गणेश कुकशाल ने किया।
विवि ने इन्हें किया सम्मानित
प्रो .एमएसएम रावत, प्रो. जेपी पचौरी, प्रो. एसएस रावत, प्रो. एचसी पुरोहित, प्रो. एनके अग्रवाल, विजय जड़धारी, दिनेश प्रसाद उनियाल, सुषमा बहुगुणा, राजेंद्र सिंह नेगी, सर्वजीत, प्रो. एमएस नेगी, प्रो. कुसुम डोभाल, डा. विजय जुयाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें