फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली छात्रों पर भारी पड़ रही लोनिवि की लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनिवि की लापरवाही छात्र-छात्राओं और एच, जी, जे, एल और एम ब्लाक के लोगों पर भारी पड़ रही है। सवा माह पहले नई टिहरी-आंचल डेयरी-बौराड़ी मोटर मार्ग पर के ब्लाक में क्षतिग्रस्त सड़क की लोनिवि मरम्मत नहीं कर पाया, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क टूट जाने के कारण बौराड़ी स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को तीन किमी का अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नई टिहरी-आंचल डेयरी-बौराड़ी मोटर मार्ग पर के ब्लाक के समीप 27 सितंबर को सड़क का पुश्ता टूट गया था। के ब्लाक में लगभग 50 मीटर सड़क का नामो निशान मिट चुका है। सड़क का पुश्ता टूटने से के ब्लाक के आवासीय भवनों को भी खतरा बना हुआ है। सड़क मार्ग पर आवागमन के लिए खतरा भांपते हुए लोनिवि ने 28 सितंबर को मार्ग पर आवागमन बंद करने का बोर्ड लगाकर अपने कार्यों की इतिश्री कर दी। सड़क टूटने से एच, जी, जे, एल व एम ब्लाक मोहल्ले के लोगों को बौराड़ी आवागमन के लिए आंचल डेयरी होते हुए पोस्ट आफिस मार्ग का सहारा लेना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा समस्या स्कूली छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ रही है। सभासद सतीश चमोली, गिरीश चंद रमोला, सुरेंद्र सेमवाल, प्रदीप भट्ट, संजय रावत ने क्षतिग्रस्त सड़क की शीघ्र मरम्मत न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। इस बाबत लोनिवि के ईई केएस नेगी ने बताया कि सड़क मरम्मत के लिए 40 लाख का प्रस्ताव आपदा मद में भेजा गया है, लेकिन बजट नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें