फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: न्यायालय परिसर में बन रहा लिटिगेशन शेड

Thu, 07 Aug 2025 05:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ताओं और वादकारियों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

15 साल की मांग के बाद अधिवक्ताओं को मिलने जा रही राहत

नई टिहरी। जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं और वादियों को जल्द ही लिटिगेशन शेड (विधिक कार्य शेड) की सुविधा मिलेगी। शेड तैयार हो जाने के बाद अधिवक्ता हर मौसम में अपना कामकाज आसानी से संपादित कर सकते हैं। जिला बार एसोसिएशन की मांग पर लंबे इंतजार के बाद लिटिगेशन शेड का निर्माण शुरू होने से अधिवक्ता उत्साहित है।
जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं को बारिश, धूप, ठंड, गर्मी के मौसम में कामकाज के लिए परेशानी से जूझना पड़ता था। क्योंकि अधिवक्ताओं के बैठने के लिए न्यायालय में चेबरों के अलावा अन्य सुविधा उपलब्ध नहीं थी। जिला बार एसोसिएशन टिहरी के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि लंबे समय से अधिवक्ताओं और वादियों के बैठने के लिए न्यायालय परिसर में लिटिगेशन शेड के निर्माण की मांग कर रहे थे लेकिन बजट के अभाव में लिटिगेशन शेड का निर्माण नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग 15 वर्षों से अधिक लंबे संघर्ष के बाद न्यायालय परिसर में बीते 27 मई को तत्कालीन डीएम मयूर दीक्षित व जिला जज योगेश कुमार गुप्ता ने लिटिगेशन शेड का शिलान्यास किया था। इसके निर्माण के लिए जिला प्रशासन की ओर से अनटाइड फंड से 31 लाख की धनराशि जारी की गई है। लिटिगेशन शेड का निर्माण कार्य गतिमान है जो अगले डेढ़ माह में बनकर तैयार हो जाएगा। शेड तैयार हो जाने के बाद अधिवक्ताओं और वादियों को बारिश, धूप, ठंड, गर्मी आदि मौसम से वहां पर कामकाज करने में राहत मिलेगी। लघु सिंचाई विभाग को लिटिगेशन शेड निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें