फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बेटियों को जीने का अधिकार दें’

Sun, 01 Nov 2015 06:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के 16वें राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला की ओर से शुरू किए गए उत्तराखंड उदय कार्यक्रम के तहत चंबा के मंज्यूड़ गांव में कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली गई। गांव में आयोजित  गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि बेटा और बेटी में भेदभाव समाप्त होना चाहिए। तभी सभ्य समाज की बुनियाद मजबूत हो पाएगी।
विज्ञापन


रविवार को चंबा ब्लॉक के मंज्यूड़ गांव की महिलाओं ने गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए जागरूकता रैली निकाली। उन्होंने हाथों में तख्तियां लेकर नारों के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या पर अंकुश लगाने के लिए अपनी आवाज बुलंद की। इसके बाद हुई गोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण और कन्या भ्रूण हत्या रोकने पर विचार रखे गए।

वक्ताओं ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराध कर बेटियों को कोख में ही खत्म किया जा रहा है। इस तरह के घटनाएं रोकने के लिए गांव-गांव, घर-घर जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। महिला मंगल दल की अध्यक्ष सोनिया नेगी ने अमर उजाला की इस अनूठी मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि इस संसार में ईश्वर ने सभी को बराबर बनाया है।
विज्ञापन


राड्स अध्यक्ष सुशील बहुगुणा ने कहा कि बेटियां भी घर का चिराग हैं। वह भी एक इनसान हैं, जो हमारे अस्तित्व का प्रमाण हैं। इसकी सुरक्षा करना हमारा कर्तव्य है। सभी महिला-पुरुषों ने संकल्प लिया कि कन्या भ्रूण हत्या पर अंकुश लगवाकर नन्हीं बेटियों को जीने का अधिकार दिलवाएंगे। इस मौके पर महिला मंगल दल की रोशनी नेगी, राजकुमारी, सोना देवी, उर्मिला नेगी, वैसाखी देवी, सुशीला देवी, भरत सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें