फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: क्यारी-दंदेली गांव में गुलदार की दहशत, गाय को मारा

Sun, 23 Nov 2025 07:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। क्यारी-दंदेली गांव में गुलदार की धमक से ग्रामीण दहशत में हैं। एक सप्ताह से गुलदार गांव के आसपास कई बार दिखाई दिया। स्थानीय निवासी गबर सिंह नेगी, बालेंद्र सिंह नेगी, अमित वेलवाल, बिजेंद्र नेगी ने बताया कि शनिवार को गांव की मकानी देवी अपनी दुधारु गाय को चुगाने के घर के समीप ठुलडोखरा नामे तोक लेकर गई हुई थी।
विज्ञापन

घात लगाएं बैठे गुलदार ने गाय पर हमला कर उसे मार दिया। महिला गाय का दूध बेचकर अपनी आजीविका चलाती थी। गाय के मरने के बाद महिला के सामने आजीविका संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना देकर प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। टीम के साथ मौके पर पहुंची वन बीट अधिकारी आरती रावत ने जांच कर गुलदार के हमले से गाय के मारे जाने की पुष्टि की। उन्होंने ग्रामीणों से शाम ढलते ही अपने पशुओं और बच्चों को सुरक्षित स्थान रखने के साथ अकेले में इधर-उधर न जाने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें