टिहरी विधायक डा. धन सिंह नेगी व घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह ने विभिन्न गांवों को भ्रमण कर लोगों को हालचाल जाना।
रविवार को विधायक नेगी ने छोलगांव, लबोईगांव, चाह गडोलिया, गेंवली आदि गांव पहुंचकर मास्क, सैनिटाइजर और राशन किट बांटे। साथ ही कंटेनमेंट जोन बनाए गए गेंवली में 30 और सिलकोटी में 17 परिवारों को राशन किट दी। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री बेबी असवाल, जिला पंचायत सदस्य विनोद बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय रावत, धर्म सिंह रावत, प्रधान त्रिलोक बिष्ट, रमेश कुमाईं, सोहन नौटियाल, सोबन राणा आदि मौजूद थे।
उधर, घनसाली विधायक शाह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर का भ्रमण का व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विधायक ने कहा कि घनसाली विधानसभा क्षेत्र के जीआईसी घुमेटीधार, सेंदुल में कोविड केयर सेंटर जल्द बनाए जाएंगे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार आदि मौजूद थे।