फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीर्तिनगर और देवप्रयाग की पांच सड़कों के निर्माण को मिली हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के पांच मोटर मार्गों के निर्माण को हरी झंडी दे दी है। सड़कों के निर्माण के लिए वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति देते हुए 10-10 हजार की टोकन मनी जारी गई है। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने लोनिवि के अधिकारियों को नई स्वीकृत सड़कों के निर्माण के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू करने को कहा।
विज्ञापन

विधायक कंडारी ने बताया कि बीते मंगलवार को लोनिवि के सचिव आरके सुधांशु ने विधानसभा क्षेत्र की पांच सड़कों की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। कीर्तिनगर ब्लॉक के अंतर्गत सौडू-जाखी-ग्वाड़ से ग्वाड़-टोला चार किमी सड़क के लिए एक करोड़ 43 लाख 21 हजार की स्वीकृति मिली है। देवप्रयाग ब्लॉक के बरसोली से ग्वाड-कुंड-भरपुरखाल-बगड़वाल धार तक 3.60 किमी सड़क की स्वीकृति मिली है। 88 लाख 15 हजार की लागत से उक्त सड़क का निर्माण होगा। बगवान-जामणीखाल मार्ग के ग्राम भल्डियाना नामे शिव मंदिर से ग्राम भल्डियाना के प्राथमिक स्कूल से दो किमी लिंक मार्ग के निर्माण के लिए 19 लाख 84 हजार की स्वीकृति मिली है। पांच किमी क्वाली-मछियारी-नैखरी मार्ग के लिए 1 करोड़ 30 लाख 99 हजार, पांच किमी लंबे सुपाणा-धारी मार्ग से भ्यूपाणी सड़क निर्माण के लिए 1 करोड़ 13 लाख 28 हजार की स्वीकृति मिली है। कहा उक्त सड़कों का निर्माण होने से ग्रमीणों को पैदल दूरी तय करने की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें