फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख के खिलाफ आए 27 सदस्य

Tue, 04 Oct 2016 08:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जाखणीधार की ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ 27 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए सीडीओ आशीष भटगांई को पत्र सौंपा है। सीडीओ ने जिला पंचायत राज अधिकारी को एक माह के अंदर क्षेत्र पंचायत का विशेष सत्र आहुत कर प्रस्ताव पर चर्चा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


तीन अक्तूबर को जाखणीधार ब्लॉक के ज्येष्ठ प्रमुख मस्ता सिंह नेगी, कनिष्ठ प्रमुख ममता गुनसोला, उत्तम सिंह नेगी, विनोद बिष्ट, सुधीर चौहान, आनंद, पवन सहित 27 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख बेबी असवाल के खिलाफ कई आरोप लगाते हुए सीडीओ को अविश्वास प्रस्ताव लाने का एक पत्र सौंपा है।

सदस्यों ने आरोप लगाया कि विकास कार्यों में धनावंटन में समानता प्रक्रिया नहीं अपनाई जा रही है, प्रधानों की योजनाओं को भी प्रमुख द्वारा काटा जा रहा है। जाखणीधार क्षेत्र पंचायत में 38 सदस्य हैं। ब्लॉक प्रमुख मोली क्षेत्र पंचायत सीट से निर्विरोध चुनकर आई थी। साथ ही ब्लॉक प्रमुख चुनाव में एकमात्र ओबीसी उम्मीदवार होने कारण वह निर्विरोध प्रमुख बन गई थी।
विज्ञापन



तीन अक्तूबर को जाखणीधार के 27 बीडीसी सदस्यों ने प्रमुख के खिलाफ अविश्वास का प्रस्ताव लाने का पत्र दिया है। डीपीआरओ को मामले में निमयानुसार कार्रवाई करने को निर्देशित किया गया है।
-आशीष भटगांई, सीडीओ टिहरी

सदस्यों ने जो आरोप लगाए हैं, वह निराधार हैं और राजनीति से प्रेरित हैं। क्षेत्र पंचायत के विकास कार्यों में कोई भी भेदभाव नहीं किया गया है। पर्यटन मंत्री एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के लोग जान बूझकर साजिश रच रहे हैं। इसका जवाब सदन में बहुमत सिद्ध कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-बेबी असवाल, प्रमुख जाखणीधार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें