फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 60 दिव्यांगों की यूडीआईडी की ऑनलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित जन सुविधा कल्याण शिविर में 16 शिकायतों का निराकरण कर 60 दिव्यांगों के यूडीआईडी के आवेदन ऑनलाइन किए गए। यूडीआईडी कार्ड बनने से दिव्यांगजनों को सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन

शनिवार को ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित शिविर में जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि दिव्यांगों के यूडीआईडी कार्ड बनने से परिवहन, रेल सेवाओं में निशुल्क सफर करने से लेकर अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ लेने में आसानी होगी। शिविर में 16 शिकायतों का निस्तारण किया गया। जबकि 60 दिव्यांगजनों के आवेदन यूडीआईडी कार्ड हेतु ऑनलाइन किए गए। इस मौके पर बीडीओ विनोद रावत, एडीओ योगेश पांडेय, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के अंकिता बिजल्वाण, धमेंद्र पंवार, रविश चमोली, अब्दुल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें