फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश, गंगा मंदिर निर्माण के लिए तलाशी भूमि

Tue, 05 Jan 2016 04:15 PM IST
नई टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संसदीय सचिव और प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी ने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्यधिकारी सहित तकनीकी अभियंताओं के दल के साथ टिहरी बांध की झील के पार मंदिर निर्माण को पिपलडाली पुल से लेकर गणेश प्रयाग तक भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सोमवार को विधायक ने निर्देश दिए कि ऐतिहासिक स्थल गणेश प्रयाग में भगवान गणेश और मां गंगा के मंदिर के निर्माण के लिए प्रस्ताव बीकेटीसी की बोर्ड  बैठक में रखें। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के मदननेगी से पिपलडाली के बीच समिति के एक अतिथि गृह, चौलाई प्रसाद प्रोसेसिंग यूनिट और त्रिफला यूनिट स्थापित करने के लिए भूमि का चयन कर भूमि हस्तांतरण का प्रस्ताव डीएम को भेजने के निर्देश दिए। निरीक्षण दल में मंदिर समिति के मुख्य कार्यधिकारी बीडी सिंह, सहायक अभियंता अनिल ध्यानी, विपिन तिवारी, बीडीसी सदस्य सिद्धिराम कुकरेती उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें