फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: विधानसभा चुनाव और प्रदेश में ज्वलंत मुद्दों हुई चर्चा

Fri, 31 Jul 2026 06:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। कांग्रेस कमेटी की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष दीपचंद सजवाण की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नैनबाग इकाई का विस्तारीकरण करते हुए विधानसभा चुनाव 2027 और प्रदेश में ज्वलंत मुद्दों चर्चा की गई।
विज्ञापन

कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए ब्लॉक उपाध्यक्ष पंकज कोहली व अनिल सिंह चौहान, महामंत्री जयेंद्र रमोला, महिला ब्लॉक अध्यक्ष सरोजनी भंडारी, विधानसभा ओबीसी उपाध्यक्ष गंभीर सिंह पंवार, सचिव प्रेम सिंह रावत बनाए गए हैं। नैनबाग इकाई के ब्लॉक अध्यक्ष दीपचंद ने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का विस्तार करते हुए सभी लोगों को कार्यकारिणी में जगह दी गई है।
पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि धनोल्टी विधानसभा ही नहीं बल्कि प्रदेश की पूरी विधानसभा में भाजपा विरोधी लहर दिख रही है जिससे 2027 में निश्चित ही कांग्रेस की सरकार बनेगी। बैठक में जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत, जौनपुर प्रधान संगठन अध्यक्ष प्रदीप कवि, धनोल्टी प्रभारी जबर सिंह पंवार, सरदार सिंह कंडारी, सुरेंद्र रावत, अनिल कंडारी, गुलशन कवि, अजीत पंवार, देशपाल सिंह पंवार, राजू और दिनेश रावत आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें