फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: लखवाड़ बांध प्रभावितों ने मौन व्रत रखकर जताया आक्रोश

Sun, 09 Nov 2025 07:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संघर्ष समिति से जुड़े लोगाें ने कागज पर लिखकर बताई मांगें
विज्ञापन


नैनबाग (टिहरी)। लखवाड़ बांध प्रभावितों ने राज्य स्थापना दिवस पर मौन व्रत कर शासन-प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया। संघर्ष समिति से जुड़े लोगों ने कागज पर लिखकर अपनी मांगें रखी। उन्होंने कहा कि बांध प्रभावितों का पिछले 17 दिन से धरना चल रहा है लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया।
परियोजना निर्माण के लिए वह देश और प्रदेश हित में अपने खेत-खलिहानों के साथ अपनी परिसंपत्तियों का बलिदान दे रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन से लेकर कंपनी प्रबंधन तक चुप्पी साधे हुए है। जिससे प्रभावितों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने बताया कि 11 नवंबर को जिला प्रशासन की ओर से होने वाली वार्ता के बारे में अभी तक संघर्ष समिति को किसी प्रकार की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिखित सूचना मिलने के बाद ही संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल वार्ता के भेजा जाएगा। आंदोलन तेज करने के लिए सभी के सहयोग से नई रणनीति तैयार की जाएगी। इस मौके पर कौशल्या चौहान, सरिता देवी, प्रमिला देवी, शांति देवी, मीणा देवी, बीना देवी, महिपाल सजवाण, स्वरूप सजवाण, दिग्विजय सिंह,सुरेंद्र सजवाण, सुखपाल तोमर, सिया कुमार, आनंद रावत मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें