फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: क्यारी और गजा की टीम ने किया अगले दौर में प्रवेश

Sun, 15 Dec 2024 07:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के काम में लगी : सौरभ बहुुगुणा
विज्ञापन

नई टिहरी। कोटेश्वर झील पर्यटन विकास समिति की पहल पर 10 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ। मुख्य अतिथि कौशल विकास व पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने उद्घाटन किया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल के क्षेत्र में अपना भविष्य संवारने की अपील की। उद्घाटन मैच में राजकीय इंटर कॉलेज क्यारी और गजा की टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।

रविवार को कोटेश्वर बांध स्थित भारत कैंप के कोटेश्वर मैदान में कोटेश्वर झील पर्यटन विकास समिति की ओर से 10 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन शुरू हुआ। कौशल विकास मंत्री बहुगुणा ने कहा कि सरकार लगातार खेलों को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है। खिलाड़ियों के लिए सरकार ने नौकरी में आरक्षण का प्रावधान तय किया है। युवाओं को पढ़ाई के साथ खेल के क्षेत्र में भी अपना भविष्य बनाना चाहिए। कहा कि कोटेश्वर स्टेडियम और अच्छा बनाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का पहला मैच राजकीय इंटर कॉलेज क्यारी और रणाकोट की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें क्यारी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 197 रन बनाएं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रणाकोट की टीम मात्र 77 रनों पर ऑल आउट हो गई। क्यारी टीम से सुमित राज ने 30 गेंदों पर 97 रन बनाए।
विज्ञापन

दूसरा मैच चंबा और गजा की टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गजा की टीम ने 144 रन बनाएं। जवाब में चंबा की टीम 100 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, क्रिकेट टूर्नामेंट समिति के अध्यक्ष सुंदर रुडोला, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मस्ता सिंह नेगी, भाजपा मंडलध्यक्ष रतन सिंह रावत, महामंत्री राजेश रावत, मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष वीर सिंह रावत, एसएल नौडियाल, के आनंद, राजेश रावत, आईके कोठारी, वीर सिंह चौहान, ओम प्रकाश रुडोला, मनोज बिजल्वाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें