फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के शंकर और वंदना बनीं अध्यक्ष

Sun, 15 Dec 2024 06:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की बैठक में भिलंगना ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें शिक्षा विभाग से शंकर सिंह पुंडीर और स्वास्थ्य विभाग से वंदना को महिला अध्यक्ष चुना गया है।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजीव उनियाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। विजय गुसाईं को सचिव, बृजलाल सैनी उपाध्यक्ष, डॉ़ मुकेश नैथानी को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई। मोर्चा जिलाध्यक्ष उनियाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारी लंबे समय से संघर्षरत हैं। बैठक में मोर्चा के प्रातीय समन्वयक लक्ष्मण सजवाण, प्रांतीय संयुक्त सचिव अभिषेक नवानी, माखन लाल, अनीता चौहान, यशवीर सिंह, अनुज भट्ट, प्रीतम चौहान, रणवीर रावत, मनोहर गैरोला आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें