टिहरी जिले में बृहस्पतिवार को 14 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। भिलंगना ब्लॉक के कुमशीला इंटर कॉलेज में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और धोपड़धार इंटर कॉलेज में एक शिक्षक कोरोना संक्रमित मिला है, जिसके बाद दोनों इंटर कॉलेजों को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है।
बीईओ भुवनेश्वर प्रसाद जदली ने एक शिक्षक और चतुर्थ श्रेणी कर्मी के कोरोना संक्रमित मिलने की पुष्टि की। बताया प्रधानाचार्यों को विद्यालय में सैनिटाइजेशन कराने को कहा गया है। अन्य शिक्षकों और कर्मियों की भी कोविड जांच कराई जाएगी। एडीएम शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि भिलंगना ब्लॉक क्षेत्र में पांच, जाखणीधार व नरेंद्रनगर में तीन-तीन, चंबा में दो और जौनपुर ब्लॉक क्षेत्र में एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। सभी लोग स्थानीय है। दो हजार सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। 145 लोग होम क्वारंटीन में हैं।
कोटद्वार क्षेत्र में एक वृद्ध समेत 14 कोरोना संक्रमित मिले
कोटद्वार। बृहस्पतिवार को आई कोरोना रिपोर्ट में एक वृद्ध समेत 14 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सीएमओ पौड़ी डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि कोटद्वार के काशीरामपुर क्षेेत्र में एक महिला, जौनपुर क्षेत्र में एक युवक, एक युवती, और एक महिला, बलभद्रपुर क्षेत्र में दो महिलाएं, नैनीडांडा क्षेत्र में एक युवक, यमकेश्वर क्षेत्र में चार युवक, द्वारीखाल क्षेत्र में एक वृद्ध, एकेश्वर क्षेत्र में एक महिला, एक व्यक्ति और एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
चमोली जिले में कोरोना के 314 एक्टिव केस
गोपेश्वर। बृहस्पतिवार को चमोली जिले में कोरोना के 43 मामले आए हैं। जिले में 314 केस एक्टिव हैं। बृहस्पतिवार को जोशीमठ, नारायणगबड़ और कर्णप्रयाग में छह-छह, गौचर व गैरसैंण से पांच-पांच, थराली सेे चार, पोखरी और घाट से तीन-तीन, आदिबद्री, विजयपुर, हाटकल्याणी, मटियाला जेन्टा व गढ़सेरा से एम-एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
सात लोगों में कोरोना संक्रमण
श्रीनगर। बृहस्पतिवार को क्षेत्र में सात कोरोना संक्रमित निकले। सिटी रिस्पांस टीम के डा. अनिल बिष्ट के अनुसार कंसमर्दनी मार्ग, बहुगुणा मार्ग, बदरीनाथ मार्ग एवं नागराजा मोहल्ला श्रीकोट में छह कोरोना संक्रमित निकले हैं। सभी के परिजन पूर्व में संक्रमित पाए गए थे, जिसके चलते उनकी जांच कराई गई थी। इधर, मेडिकल कॉलेज के पीआरओ अरुण बडोनी ने बताया कि बृहस्पतिवार को बेस अस्पताल में 25 रेपिड टेस्ट किए गए। इसमें एक व्यक्ति संक्रमित निकला। कोविड अस्पताल में 19 लोग भर्ती हैं, जिसमें चार आईसीयू में एडमिट हैं। तीन लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। संवाद
शादी समारोह में होने वाली भीड़ पर रहेगी पुलिस की कड़ी नजर
कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए पुलिस ने शुरू किया अभियान
- शादी समारोह में पुलिस की ओर से बांटे जा रहे मास्क
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। कोरोना संक्रमण के खतरों को देखते हुए पुलिस अब शादी समारोह में एकत्रित होने वाली भीड़ पर कड़ी नजर रखेगी। समारोह में अनुमति से अधिक अतिथियों के एकत्र होने व कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे देखते हुए पुलिस की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। इसके चलते पुलिस की शादी समारोह में होने भीड़ पर खास नजर रहेगी। शादी समारोहों में लोगों को मास्क वितरण के साथ पुलिस की ओर से उन्हें जागरूक भी किया जा रहा है। एसएसपी रेणुका देवी ने बताया कि एक माह के भीतर पुलिस कर्मियों ने 200 से अधिक शादी समारोहों में पहुंच कर लोगों को मास्क पहनने, शारीरिक दूरी बनाए रखने सहित अन्य एहतियात रखने के प्रति जागरूक किया है। इसके साथ ही शादी जैसे मांगलिक कार्यों में शराब का प्रयोग न करने की नसीहत भी दी जा रही है। वहीं एसएसपी ने पुलिस कर्मियों की ड्यूटी के समय में फेर बदल करतेे हुए उनकी ड्यूटी तीन शिफ्ट में लगाए जाने के निर्देश भी जारी किए है। बताया कि पहले पुलिस कर्मी दो शिफ्ट में ड्यूटी करते थे, लेकिन अब तीन शिफ्ट में ड्यूटी से पुलिस कर्मियों को शारीरिक व मानसिक थकान से मुक्ति मिलेगी। ड्यूटी का समय कम होने से पुलिसकर्मी अपने अन्य कार्यों के लिए भी समय निकाल सकेंगे। संवाद