लंबगांव (टिहरी)। विकासखंड प्रतापनगर में प्रधान संगठन के चुनाव में कृपाल सिंह राणा को अध्यक्ष और राजेश्वरी सेमवाल काे सर्वसम्मति से महासचिव चुना गया।
महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल लंबगांव में प्रधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष लाेकपाल कंडियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रधान संगठन के चुनाव हुए, जिसमें सर्वसहमति से सुनील चंद, भाग सिंह, कनकपाल सिंह, मनीष चाैहान व ममता कुड़ियाल काे उपाध्यक्ष, ममता देवी, गंभीर सिंह, विजय रांगड, रवि पंवार काे सचिव, सुमना राणा व अभिषेक नेगी काेषाध्यक्ष, दिनेश बिष्ट, प्रदीप नेगी, आरती रावत व त्रिलाेक राणा मीडिया प्रभारी, भरत चाैहान, जयवीर सजवाण, संजी देवी, शकुंतला रांगड काे साेशल मीडिया प्रभारी, अनिल पाेखरियाल, लक्ष्मी रावत व जय सिंह मिश्रवाण काे संगठन मंत्री, आरती कलूड़ा, अंजनी देवी, चिंतामणि पैन्यूली काे कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।
कनिष्ठ उप प्रमुख विशन सिंह रांगड, प्रधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष लाेकपाल कंडियाल, पूर्व महासचिव चंद्रशेखर पैन्यूली, प्रधान जयेंद्र सेमवाल व पूर्व प्रधान राजबीर कंडियाल काे संरक्षक चुना गया। सर्वसहमति से अरविंद नाैटियाल काे जिला कार्यकारिणी व जयेंद्र सेमवाल काे प्रदेश कार्यकारिणी के लिए नामित किया गया। बैठक में प्रधान सुरेश रावत, दिनेश जाेशी, विनाेद व्यास, सुरेश डिमरी ,युद्धवीर राणा, संदीप कलूडा,राजेंद्र रावत,खुशाल सिह, राजेश पंवार,बसंत चाैहान, संजय सिंह आदि रहे। संवाद