विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित
लंबगांव (टिहरी)। ओण पट्टी के खेतगांव में चल रहे नरसिंग देवता क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में फ्यूचर एकेडमी मांजफ विजेता और ओणेश्वर क्लब थाला उपविजेता रहा। विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
रविवार काे नरसिंग देवता क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच फ्यूचर एकेडमी मांजफ और ओणेश्वर क्लब थाला के बीच खेला गया जिसमें फ्यूचर एकेडमी मांजफ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 171 रन बनाए। जवाबी पारी में उतरी ओणेश्वर क्लब थाला की टीम 15 ओवर में 151 रन बनाकर ऑल आउट हाे गई।
फ्यूचर एकेडमी मांजफ की टीम 20 रनों से विजेता बनी। समापन पर मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य आनंद रावत, जिला पंचायत सदस्य विजयपाल रावत व नगर पंचायत लंबगांव के अध्यक्ष राेशन रांगड ने आयाेजक समिति की ओर से विजेता टीम काे 51 हजार की धनराशि व ट्राॅफी व उपविजेता टीम काे 21 हजार और ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य रावत ने कहा कि खेल शारीरिक व मानसिक विकास के साथ साथ स्वस्थ रहने के लिए बहुत जरूरी है। इस मौके पर आयाेजक समिति के अध्यक्ष प्यार सिंह राणा, प्रवीण पंवार, संजय रावत, दिनेश जाेशी, विनाेद मंतवाणी, जय सिंह मिश्रवाण, मधु रावत, रंजन भट्ट, गंभीर सिंह रावत, अंकित राणा, अजय रावत आदि माैजूद रहे।