फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहादत दिवस पर वीसी गबर सिंह को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
चंबा में बीसी गबर सिंह के स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित करते सेना के जवान। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह नेगी के शहादत दिवस पर गढ़वाल राइफल के जवान और पूर्व सैनिकों ने मुख्य चौराहे पर स्थित उनके स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

बुधवार सुबह नगर के मुख्य चौराहे स्थित वीसी गबर सिंह स्मारक में द्वितीय गढ़वाल के सूबेदार गोविंद सिंह ने स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। इस दौरान लोगों ने वीर गबर सिंह के शौर्य और पराक्रम को याद किया। पूर्व सैनिक संगठन के संरक्षक इंद्र सिंह नेगी ने कहा कि वीसी गबर सिंह के जीवन से हमें और युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष सुमना रमोला, पूर्व सैनिक संगठन के देव सिंह पुंडीर, एसओ पंकज देवरानी, व्यापार सभा अध्यक्ष दर्मियान सिंह सजवाण, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख नरेंद्र चंद रमोला, कमल सिंह नेगी, महिपाल सिंह सजवाण, विनोद जोशी, शक्ति जोशी और विकास बहुगुणा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें