फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: निबंध प्रतियोगिता में खुशी ने मारी बाजी

Sun, 01 Nov 2026 06:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस विभाग की पहल पर श्रीरामकृष्ण पब्लिक स्कूल में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में खुशी प्रथम, वंशिका बिष्ट द्वितीय और आदित्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को थानाध्यक्ष महिपाल रावत ने पुरस्कृत किया। थानाध्यक्ष रावत ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन और देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने में उनके योगदान की जानकारी दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय एकता का महत्व समझाया। इस मौके पर विद्यालय की प्रबंधक ममता पंवार, प्रधानाचार्य चेतन आनंद, संदीप भट्ट, गीता नेगी, जान्हवी पंवार, आनंद सिंह रावत, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



हर बूथ पर मजबूती से काम करें कार्यकर्ता : बिष्ट
लंबगांव (टिहरी)। भाजपा प्रतापनगर मंडल की बैठक रविवार को श्रीरामकृष्ण पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य वक्ता भाजपा के विधानसभा प्रभारी एवं दायित्वधारी जोत सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रतापनगर विधानसभा में जीत हासिल करने के लिए प्रत्येक बूथ पर संगठन को मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों को लेकर सुझाव भी लिए। बैठक में पूर्व विधायक विजय सिंह पंवार, पूर्व दायित्वधारी रोशन लाल सेमवाल, भजराम पंवार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. भान सिंह नेगी, गोविंद सिंह रावत, अवंतिका भंडारी, सोवेंद्र राणा, चंद्रशेखर पैन्यूली आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें