फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: नए सत्र में केंद्रीय विद्यालय को मिलेगा अपना भवन

Thu, 19 Feb 2026 07:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाल वाटिका का संचालन शुरू होने की भी जगी उम्मीद
विज्ञापन

नई टिहरी। केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी को नए शिक्षा सत्र अप्रैल 2026 में अपना नया भवन मिल जाएगा। जी ब्लॉक आंचल डेयरी के समीप विद्यालय भवनों का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। नया भवन बनने के बाद विद्यालय में अधिक छात्र-छात्राओं को प्रवेश लेने का अवसर मिलेगा। प्राथमिक स्तर पर बाल वाटिका भी संचालित होगा। शिक्षकों और कर्मचारियों को आवासीय सुविधा का लाभ मिलेगा।

जिला मुख्यालय नई टिहरी में स्थित केंद्रीय विद्यालय वर्षों से उधार के भवन पर संचालित किया जा रहा था। पर्याप्त कक्षा-कक्ष न होने से अब तक विद्यालय में पढ़ रहे छात्रों को पूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही थी। स्थान की कमी से कम छात्रों को प्रवेश देने की मजबूरी बनी हुई थी। जी ब्लॉक आंचल डेयरी के समीप केंद्रीय विद्यालय का करीब 37 करोड़ की लागत से निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

भवन निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है। नया भवन बनने से विद्यालय में हर क्लास में कंप्यूटर लगाएंगे जाएगे।बड़ी प्रयोगशाला बनाई जा रही है। वर्तमान में विद्यालय में लगभग छह सौ छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है। नया भवन बनने के बाद लगभग दो सौ छात्र-छात्राएं अधिक संख्या में प्रवेश ले सकते है। केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप चंद्र थपलियाल का कहना है यदि कार्यदायी संस्था आगामी मार्च तक कार्य पूरा कर भवन हैंडओवर कर देती है तो नए शिक्षा सत्र अप्रैल से विद्यालय का संचालन विधिवत रूप से नए भवन पर कराया जा सकता है।
विज्ञापन



केंद्रीय विद्यालय के नए भवन का अधिकांश कार्य पूरा कर लिया गया है। बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया जा चुका है। अप्रैल में भवन हैंडओवर करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
मनसब यजदानी, परियोजना प्रबंधक एनपीसीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें