फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ाघर को चयनित भूमि की दें एनओसी

Thu, 06 Oct 2016 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कूड़ाघर के लिए शहर से बाहर भूमि आवंटन करने, नगरक्षेत्र की समस्त भूमि पालिका को हस्तांतरित करने समेत पांच सूत्री मांग को लेकर पालिका सभासदों का धरना एवं क्रमिक अनशन जारी रहा।
विज्ञापन


पालिका ने धरना स्थल पर ही बोर्ड बैठक कर प्रशासन की ओर से कूड़ाघर के लिए मुकरी में चयनित की गई जमीन की एनओसी टीएचडीसी से जल्द दिलाने और झील किनारे संचालित हो रहे गतिविधियों के कूड़ा करकट का भी बेहतर प्रबंधन करने का प्रस्ताव पारित किया गया।

साईं मंदिर में पालिका सभासदों एवं नगरवासियों का बाहर कूड़ाघर, मृत पशुओं, मलबा आदि के डंपिंग जोन को भूमि आवंटित करने, नगरक्षेत्र की भूमि पालिका को हस्तांतरण की मांग को लेकर धरना 11वें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन


धरना स्थल पर पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में कई निर्णय लिए गए। कूड़ाघर की सुरक्षा दीवार, एप्रोज रोड का निर्माण सेवा-टीएचडीसी के सामाजिक दायित्व मद से करवाने, बरसात के दिनों मुकरी मार्ग कई माह तक बंद रहता है, ऐसे में वैकल्पिक व्यवस्था में नगर क्षेत्र के आसपास भूमि चयनित करने, प्रत्येक वर्ष मुकरी में कूड़ा डिस्पोजल करने में 25 लाख का व्यय होने का अनुमान है, जिसके लिए प्रशासन की ओर से वित्तीय सहयोग करने का प्रस्ताव पारित किया गया।

बैठक में सभासद उर्मिला महर, शकुंतला नेगी, कुसुम चौहान, सर्वेश्वर सकलानी, अनुज उनियाल, गिरीश घिल्डियाल, विजय कठैत, चिरंजीव तिवाड़ी, कमलेश ध्यानी, प्रवीन रावत, मानवेंद्र रावत, ईओ संजय कुमार, हयाद सिंह रौतेला, जीएस पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें