फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप खाई में गिरी, 10 लोग घायल

Tue, 15 Dec 2015 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
अखोड़ी मोटर मार्ग पर फलेंडा के पास एक जीप अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे टैक्सी में सवार चालक सहित 10 लोग घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी में भर्ती कराया गया है। चार लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायलों में आठ लोग एक ही परिवार के हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को दोपहर साढ़े बारह बजे घनसाली-अखोड़ी मोटर मार्ग पर फलेंडा से घनसाली आ रही एक जीप गवाणी में सड़क खस्ताहाल होने के कारण अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। घायलों की चीख- पुकार सुनकर वहां पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को सड़क पर पहुंचाया और 108 सेवा की मदद से पीएचसी पिलखी में भर्ती कराया गया।

 जीप में सवार  बलवीर सिंह पुत्र नंदू, डेढ़ वर्षीय कृष्णा पुत्र कैलाश, रामचंद्र पुत्र अमर सिंह, कमला देवी पत्नी रामचंद्र, सुषमा देवी पत्नी कीर्ति सिंह, प्रीति देवी पत्नी कैलाश, कीर्ति सिंह पुत्र रामचंद्र सिंह, विशन सिंह पुत्र चतर सिंह, कैलाश पुत्र रामचंद्र सभी निवासी फलेंडा, कैलाशी देवी पत्नी पूरण सिंह निवासी चमियाला शामिल हैं।
विज्ञापन


घायल रामचंद्र सिंह, प्रीति देवी, कमला देवी और कीर्ति सिंह को प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। चिकित्सा प्रभारी डा. श्याम विजय ने बताया कि चार लोगों की हालत गंभीर है, जबकि अन्य खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें