फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर के पंतवाड़ी में अनोखा स्वयंवर

Fri, 24 Feb 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई टिहरी।
विज्ञापन
नैनबाग के पंतवाड़ी में विवाह के दौरान फेरे लगाते बकरा-बकरी। - फोटो : amar ujala.
विज्ञापन
जौनपुर ब्लॉक के पंतवाड़ी में एक अनोखा स्वयंवर रचाया गया। तीन बकरियों का हल्दी हाथ, मंगल स्नान और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ धूमधाम से विवाह किया गया। समारोह में आए मेहमानों को चाय-पानी के साथ ही भोजन भी कराया गया। इस शादी की चर्चा दूर-दूर तक रही।
विज्ञापन


ग्रीन पीपल ने पंतवाड़ी गांव में पहली बार ऐसा अनोखा समारोह आयोजित किया जिसमें तीन बकरियों का विवाह पूरे रीति रिवाज के साथ किया गया। इन बकरियों को प्रियंका, दीपिका और कैटरीना नाम दिया गया था। स्वयंवर के लिए विभिन्न गांवों से 15 बकरे बुलाए गए, जिन्हें हल्दी, चावल का आटा, दही, गंगा जल से नहलाया गया। इससे पहले वर वधू का स्वागत किया गया। फिर बारातियों को चाय-पकोड़े परोसे गए।

उसके बाद पंडित दिनेश बिजल्वाण ने स्वयंवर की प्रक्रिया शुरू की। पहले प्रियंका नाम की बकरी ने अपने दूल्हे का चयन किया, उसके बाद कैटरीना और दीपिका ने भी अपना दूल्हा चुना। प्रिंयका बांडासारी के जगदीश राणा के बकरे टुकुन, दीपिका बिनाऊं के गुलाब सिंह के बकरे बैशाखू और कैटरीना नेग्याणा के ममराज नेगी के बकरे चंदू के साथ सात फेरे लेने के बाद विवाह बंधन में बंध गई। विदाई के समय सभी जोड़ों को 501 रुपये की पिठाई भी लगाई गई।
विज्ञापन


दुल्हन पक्ष की ओर से ग्रीन पीपल के आईटीबीपी के पूर्व डीआईजी एसएस कोठियाल, ग्रीन पीपल के प्रबंधक रूपेश राय, सुभाष रमोला और विक्रम सिंह भंडारी ने रस्म निभाई। पशु पालन विभाग की ओर से इस अवसर पर पशुचारा प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस मौके पर मथुरा से आए पशु विशेषज्ञ डा. गौतम, डा. अशोक बिष्ट, डा. अविनाश आनंद, डा. पूजा कुकरेती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें