संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी। जिला स्तरीय खेल महाकुंभ के तहत तीसरे दिन बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। अंडर-17 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में चंबा ब्लॉक की आदिशिखा विजेता रही। रिले रेस में जाखणीधार ब्लॉक की टीम अव्वल रही।
बुधवार को बौराड़ी स्टेडियम में खेल महाकुंभ के तहत बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं हुईं। जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी ने बताया कि अंडर-17 की 100 मीटर दौड़ में चंबा की आदिशिखा प्रथम, 200 मीटर की रेस में भिलंगना की दिव्या प्रथम, 400 मीटर दौड़ में भिलंगना की दिव्या, 800 मीटर में जाखणीधार की सानिया, 1500 मीटर में चंबा की दीपशिखा, 3000 मीटर में चंबा की दीपशिखा, प्रथम रही।
लंबी कूद में भिलंगना की आंचल, ऊंचीकूद में कोमल और गोला फेंक में भिलंगना की रोशनी, चक्का फेंक में चंबा की सोनम चौहान, भाला फेंक में भिलंगना की काजल पहले स्थान पर रही। चार गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में जाखणीधार की अर्चना, हिमानी, नंदिनी, सुप्रिया पहले, भिलंगना की दिव्या, सुष्मिता, रोशनी और निर्मला की टीम द्वितीय रही।
इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सुरेश गुसाईं, संजय लिंगवाल, पंकज कुमार, ममता भट्ट, अजयपाल असवाल, चतर लाल उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में चक्रधर भद्री, राजीव कठैत, राकेश, भरतराम शामिल रहे।