फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: जागर सम्राट प्रीतम के गीतों ने बांधा समां

Sat, 10 Jan 2026 07:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार महोत्सव के समापन पर पद्मश्री जागर सम्राट डॉ. प्रीतम भारतवाण ने जागर की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। मां भगवती की स्तुति के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत करते हुए उन्होंने राजराजेश्वरी और सेम नागराजा का स्मरण करने के बाद एक के बाद एक कई जागरों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

उसके बाद गढ़वाली गीत नृत्य की प्रस्तुति में जागर सम्राट ने सरुली मेरू जिया लगीगे और ध्याणी बल कैमरा का बीच पुराणी-पुराणी फोटो सहित कई गीतों की प्रस्तुति दी जिससे लोग पांडाल में झूमने को मजबूर हो गए। इस मौके पर महोत्सव के संरक्षक जोत सिंह बिष्ट, अध्यक्ष सुमन सिंह गुसाईं, जिला पंचायत सदस्य सुनील जुयाल, राजेंद्र सिंह रांगड़, शीशपाल राणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष ललित खंडूड़ी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें