फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई कर्मी आज से शुरू करेंगे असहयोग आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के कर्मचारी संघ का पदोन्नति न देने, आईटीआई को बंद करने समेत छह सूत्री मांगों का निराकरण न होने के विरोध में काली पट्टी बांधकर विरोध 12वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने शुक्रवार (आज) से असहयोग आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष मेजर सिंह पुंडीर के नेतृत्व में बाजू पर काली पट्टी बांध कर सरकार की नीतियों का विरोध जताया। उन्होंने बताया कि लंबे समय से कर्मियों की पदोन्नति नहीं हुई है। कई आईटीआई में पदोें को भी समाप्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि संघ के प्रांतीय आह्वान पर शुक्रवार से असहयोग आंदोलन शुरू किया जाएगा। मांगें पूरी न होने तक कर्मी प्रवेश प्रक्रिया से लेकर अन्य कार्यों में सहयोग नहीं करेंगे। इस मौके पर विनोद बडोनी, जिला सचिव विवेक पंत, राजेंद्र रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें