कोटीकालोनी मोटर मार्ग पर नैल गांव के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया, जिससे ट्रक में सवार चालक सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों को यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा ने बताया कि ट्रक कोटीकालोनी की ओर जा रहा था। नैल के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया, जिससे चालक संजू कुमार (24) पुत्र चिरंजीलाल निवासी अमरोली दुगड्डा थाना कीर्तिनगर और शुभम (20) पुत्र मकान कुमार निवासी ग्राम पडागली थाना घनसाली गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें पीएचसी में भर्ती कराया है। दोनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।