फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: कंडीसौड़ में एक ट्रेड के साथ 12 साल बाद फिर शुरू हुआ आईटीआई

Fri, 26 Jun 2026 06:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संस्थान में नए ट्रेड खोलकर एनसीवीटी की मान्यता मिले : ब्लॉक प्रमुख
विज्ञापन

कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लाॅक मुख्यालय कंडीसौड़ में स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) 12 साल बाद फिर से शुरू हो गया है। अभी वहां राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एससीवीटी) में इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है। करीब ढ़ाई करोड़ रुपये की लागत से बने भवन में नए ट्रेड खोलकर राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीटी) से संबद्ध करने की मांग की जा रही है।
कंडीसौड़ में आईटीआई वर्ष 2006 में ब्लॉक कार्यालय के एक कमरे में सिलाई-बुनाई और कंप्यूटर ट्रेड के साथ शुरू किया गया था। वर्ष 2014 में वह भवन क्षतिग्रस्त होने से आईटीआई का संचालन बंद करना पड़ा। जिससे क्षेत्र के युवाओं सामने व्यावसायिक शिक्षा के लिए चंबा, जिला मुख्यालय और मैदानी क्षेत्र में जाने की मजबूरी बन गई थी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के प्रयास से कंडी गांव के लोगों ने आईटीआई के लिए अपनी 10 नाली जमीन दी। उसके बाद क्षेत्र के लोगों ने आईटीआई भवन बनाने की मांग शुरू की। लगातार मांग उठाने पर वर्ष 2018 में भवन निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली। जिससे लोगों काे वहां पर विभिन्न ट्रेडों में जल्द ही व्यावसायिक शिक्षा मिलने की उम्मीद जगी।
भवन निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब एक इलेक्ट्रिशियन ट्रेड के साथ प्रवेश शुरू प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आईटीआई के फोरमैन विकास चंद्र ने बताया कि इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में 20 सीटों पर अभी तक नौ प्रवेश हो गए हैं। जुलाई में और प्रवेश होने की उम्मीद है। ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि संस्थान में और ट्रेड खोलकर एनसीवीटी की मान्यता के लिए आवेदन करना चाहिए। जिससे अधिक से अधिक युवाओं को संस्थान का फायदा मिल सके।
विज्ञापन



कंडीसौड़ आईटीआई में एससीवीटी में इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में प्रवेश चल रहे हैं। फैशन डिजायन कोर्स का सामान मिलते ही दूसरा ट्रेड शुरू करने के बाद एनसीवीटी से संबद्धता के लिए आवेदन किया जाएगा।
- पल्लवी, प्रधानाचार्य व नोडल अधिकारी आईटीआई टिहरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें