फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: लंबगांव सेरा में पांच साल बाद दोबारा शुरू हुआ आईटीआई का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लंबगांव (टिहरी)। पिछले पांच साल से बंद पड़े प्रतापनगर क्षेत्र के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) लंबगांव-सेरा का दोबारा संचालन शुरू हो गया। बुधवार को प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने आईटीआई का उद्घाटन किया।
विधायक ने कहा कि आईटीआई संस्थान भविष्य में तकनीकी शिक्षा और राेजगारपरक शिक्षा देने में मील का पत्थर साबित हाेगा। वर्ष 2014 में लंबगांव में आईटीआई संस्थान खाेला गया था। जिसमें वर्ष 2018 तक क्षेत्र के 56 बच्चाें ने फीटर और इलेक्ट्रिशियन ट्रेड से प्रशिक्षण प्राप्त किया। लेकिन 2018 के बाद संस्थान काे बंद कर दिया था। इससे युवाओं काे काफी दिक्कतें हुईं थीं। उन्हाेने कहा कि लंबगांव मे बीएड काॅलेज का भवन भी बनकर तैयार हाे गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष बरफ चंद रमाेला, प्रधान भागेश कंडियाल, नत्थी सिंह राणा, बीडीसी सदस्य राेशन नाैटियाल, साैरभ रावत, संदीप रावत, शिव सिंह पाेखरियाल, जय सिंह चाैहान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें