फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: ग्राम सभाओं की खुली बैठकों से आए प्रस्तावों से बनेंगी सिंचाई गूल

Thu, 12 Mar 2026 06:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएम ने किसानों को लाभ देने वाली योजनाओं सूची में शामिल करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

ग्राम सभाओं की खुली बैठकों से आए प्रस्तावों से बनेंगी सिंचाई गूल
उत्तरकाशी। सिंचाई गूलों के निर्माण के लिए ग्राम सभाओं की खुली बैठकों से प्राप्त प्रस्तावों को प्राथमिकता के साथ जिला योजना में शामिल किया जाएगा। डीएम प्रशांत आर्य ने संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग इस बार जिला योजना में ऐसी योजनाएं शामिल करें जिनसे किसानों को सीधे लाभ मिल सके।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार को लघु सिंचाई एवं लघु डाल खंड विभाग के अंतर्गत संचालित कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि किसान आजीविका की रीढ़ हैं। सिंचाई गूलों के निर्माण के लिए ग्राम सभाओं की खुली बैठकों से प्राप्त प्रस्तावों को प्राथमिकता के साथ योजना में शामिल किया जाए, ताकि किसानों को सिंचाई की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि जहां लघु डाल विभाग की पम्पिंग योजनाएं संचालित हैं, वहां लघु सिंचाई विभाग के साथ समन्वय करते हुए कन्वर्जन के माध्यम से सिंचाई गूलों का निर्माण किया जाए। इससे किसानों की खेती के लिए सिंचाई व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा। बैठक में अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई मदन मोहन शर्मा, ईई लघु डाल खंड ईई रुचि, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अतुल आनंद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें