फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: सूचना के अभाव में खाली रही राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई

Wed, 11 Mar 2026 07:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं पहुंचे फरियादी, फोन पर संपर्क करने के बाद पहुंची एक महिला
विज्ञापन

महिला मामलों में संवेदनशीलता बरतें अधिकारी : ऐश्वर्या रावत
नई टिहरी। राज्य महिला आयोग की ओर से आयोजित जनसुनवाई में सूचना के अभाव में फरियादी नहीं पहुंचे। इस पर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत ने हैरानी जताई। बाद में फोन पर संपर्क किए जाने के बाद केवल एक शिकायतकर्ता महिला ही सुनवाई के लिए पहुंच सकी। इसके अलावा महिला उत्पीड़न से संबंधित सात शिकायतें दर्ज की गई।
राज्य महिला आयोग आपके द्वार कार्यक्रम के तहत कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई आयोजित की गई थी जिसमें एक भी फरियादी नहीं पहुंचा। जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय गौरव ने बताया कि संभवत: आयोग की ओर से शिकायतकर्ताओं को जनसुनवाई की सूचना दी गई होगी। इसके बाद उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत, जिला कार्यक्रम अधिकारी ने शिकायतकर्ताओं के फोन नंबर लेकर उनसे संपर्क किया। अधिकांश शिकायतकर्ताओं ने बताया कि उन्हें जनसुनवाई के संबंध में पहले से कोई सूचना नहीं मिली थी। फोन पर संपर्क के बाद एक महिला सुनवाई में पहुंची जिसने भी बताया कि उसे कार्यक्रम की जानकारी पहले नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

इस स्थिति पर उपाध्यक्ष रावत ने खेद जताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य यह होता है कि महिलाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर संबंधित विभागों की मौजूदगी में किया जा सके। उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाएं जब थाने में शिकायत लेकर जाती हैं तो पुलिस का दायित्व है कि उनकी बात को गंभीरता से सुना जाए।
विज्ञापन

बैठक में महिला आयोग की सदस्य सरोज बहुगुणा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. आलोकराम त्रिपाठी, राजपाल मियां, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ऋषि कुमार, सदस्य निवेदिता पंवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें