फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिलंगना के लोगों को बिजली की समस्याओं से मिलेगी निजात

विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन
भिलंगना ब्लाक में विद्युत आपूर्ति से लेकर लो-वोल्टेज की समस्या से जल्द ग्रामीणों को निजात मिलेगी। सरकार ने चमियाला और हिंदाव के बौल्याधार में 33-33 केवी के विद्युत सब स्टेशन स्वीकृत कर दिए हैं, जिसमें से चमियाला में निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जबकि बौल्याधार के निर्माण को जल्द शासन से धनराशि जारी की जाएगी।
विज्ञापन

भिलंगना ब्लाक के कई बाल गंगा घाटी और ग्यारह, हिंदाव क्षेत्र में लंबे समय से विद्युत आपूर्ति बाधित रहने और लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। विधायक शक्ति लाल के प्रयास से चमियाला और बौल्याधार में 33-33 केवी के विद्युत सब स्टेशन स्वीकृत हो गए हैं। जबकि बौल्याधार के निर्माण हेतु जल्द धनराशि जारी होनेे की उम्मीद है। विधायक शाह ने बताया कि दोनों विद्युत सब स्टेशनों की स्वीकृति मिल चुकी है। इनका निर्माण कार्य शुरू हो गया है। बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी में विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने, मरीजों की सुविधा के लिए सात लाख की लागत से एक-एक जनरेटर विधायक निधि से उपलब्ध कराए गए हैं, जबकि क्षेत्र के कई अस्पतालों को एंबुलेंस भी विधायक निधि से दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें