श्री देवभूमि लोक संस्कृति विरासतीय शोभा यात्रा समिति की बैठक में देव डोलियों और निशानों का हरिद्वार कुंभ पर्व में स्नान कराने और शोभा यात्रा निकालने पर चर्चा की गई। समिति ने जौनपुर की देव डोलियों को भी कुंभ स्नान का निमंत्रण दिया है।
शोभा यात्रा समिति के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी ने कहा कि देव डोलियां हरिद्वार महाकुंभ के लिए 24 अप्रैल को ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर पहुंचेगी। 25 अप्रैल को शोभायात्रा के साथ हरिद्वार की हरकी पैड़ी में स्नान करेंगी। अध्यक्ष व प्रचार प्रमुख सुमेर सिंह मटुड़ा ने बताया कि देवभूमि के सभी मठ मंदिरों व देव स्थानों पर जाकर मंदिर समिति के अध्यक्ष और पुजारियों से भेंट कर इस पुण्य कार्य में शामिल होने का आह्वान किया जा रहा है। बैठक में जीएमवीएन के अध्यक्ष महावीर रांगड़ ,पृथ्वी सिंह रावत, राजेंद्र पंवार, चंद्रवीर पुंडीर, बचन सिंह पंवार, गोविंद सिंह नेगी, प्रेमलाल नौटियाल, बलबीर सिंह पंवार और रघुवीर नौटियाल आदि मौजूद थे। संवाद